ePaper

सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- किसान, नौजवान और व्यापारी लाएंगे बदलाव, दावा- UP हर आंकड़े में पिछड़ा

Updated at : 02 Jan 2022 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- किसान, नौजवान और व्यापारी लाएंगे बदलाव, दावा- UP हर आंकड़े में पिछड़ा

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंच से कहा, ‘योगी सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य बंद हो चुके हैं. ऐसे में किसान, नौजवान और व्‍यापारी सब बदलाव चाहते हैं.’

विज्ञापन

Akhilesh Yadav Lucknow Yatra: लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी की विजय रथयात्रा का आयोजन किया गया. एचसीएल लखनऊ से गोसाईंगंज तक निकाली जा रही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की इस जनयात्रा में बड़ी संख्‍या में लोगों का जुटान बताया जा रहा है. उन्‍होंने मंच से कहा, ‘योगी सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य बंद हो चुके हैं. ऐसे में किसान, नौजवान और व्‍यापारी सब बदलाव चाहते हैं.’

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में एक समय में विकास कार्य बहुत जोरों से चलाया जा रहा था मगर आज यूपी विकास के हर आंकड़े में पिछड़ा साबित हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार हो रहा है. उन्‍होंने एक बार फिर आयकर विभाग के अधिकारियों से छापे डलवा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि आज किसानों की आय आधी रह गई है. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की विधानसभा में एंग्‍लो इंडियन की जो सीट थी, उसे भाजपा सरकार ने खत्‍म कर दिया.

उन्‍होंने मंच से सभी लोगों से कहा कि हमारी सरकार में बनवाई गई जगहों पर ही बाबा की सरकार कार्यक्रम करवा रही है. उन्‍होंने कहा कि कैंसर अस्‍पताल का निर्माण अधर में ही रोक दिया गया. अगर इसे बनवा दिया गया होता तो कोरोना काल में बहुत से लोगों को इससे मदद मिलती. उन्‍होंने अपने भाषण के अंत में कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली चाहिए या नहीं…

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भगवान परशुराम का मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. समाजवादी पार्टी के नेता संतोष पांडेय ने भगवान परशुराम का ये मंदिर लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे बनवाया है. अखिलेश यादव आज इस मंदिर का अनावरण करेंगे.

Also Read: UP Election 2022: सपा सुप्रीमो अखिलेश का ऐलान- जीतने पर 300 यूनिट बिजली फ्री, मुफ्त में होगी सिंचाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola