Lucknow News: तेल की बढ़ती कीमतों पर अखिलेश यादव का पारा हाई, कहा- भंग कर देना चाहिए पेट्रोलियम मंत्रालय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2021 5:49 PM

विज्ञापन

देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर सरकार पर हमला बोला है. पूर्व सीएम का कहना है कि, अगर सरकार का पेट्रोल-डीजल पर कोई नियंत्रण नहीं है, तो फिर पेट्रोलियम मंत्रालय को भंग कर देना चाहिए.

विज्ञापन

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर बीजेपी सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर निशाना साधा. पूर्व सीएम का कहना है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है. अगर सरकार का पेट्रोल-डीजल पर कोई नियंत्रण नहीं है, तो फिर पेट्रोलियम मंत्रालय को भंग कर देना चाहिए.

पूर्वी सीएम ने ट्वीट कर कहा- भाजपा सरकार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है, उसे देखकर तो ये लगता है कि वो जनता को ‘35’ का पहाड़ा सिखा रही है. अगर सरकार का पेट्रोल-डीजल पर कोई नियंत्रण है ही नहीं तो फिर पेट्रोलियम मंत्रालय को भंग कर देना चाहिए.

अखिलेश ने इससे पहले आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. यहां भी अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, जो सरकार स्वयं बुरे नंबरों से फ़ेल से हो गयी है, वो अच्छे नंबरों से पास होने वालों का सम्मान क्या करेगी.

Also Read: Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- गरीबी तो हटी नहीं, गरीब की हालत और खराब हो गई

सपा सुप्रीमो ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आजमगढ़ समाजवादी लोगों का गढ़ है. उन्होंने कहा कि, इस विधानसभा चुनाव में ऐसा कुछ होगा कि, जिसकी बीजेपी ने कल्पना भी नहीं की होगी. उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी का सफाया तय है, क्योंकि इन्होंने लोगों को रोजगार का सफाया किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola