मायावती ने मोदी पर किया पलटवार, बताया ‘नेगेटिव दलित मैन''

सुलतानपुर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बसपा को ‘बहनजी सम्पत्ति पार्टी’ करार देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘नेगेटिव दलित मैन’ बताया और कहा कि मोदी को दलितों द्वारा थोड़े-थोड़े आर्थिक सहयोग से अपने आंदोलन को बढाया जाना अखर रहा है. मायावती ने सुलतानपुर में आयोजित चुनावी सभा […]
सुलतानपुर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बसपा को ‘बहनजी सम्पत्ति पार्टी’ करार देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘नेगेटिव दलित मैन’ बताया और कहा कि मोदी को दलितों द्वारा थोड़े-थोड़े आर्थिक सहयोग से अपने आंदोलन को बढाया जाना अखर रहा है.
देश के प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है. नरेंद्र का मतलब होता है नेगेटिव, दामोदरदास का मतलब होता है दलित और मोदी का मतलब होता है मैन. ही इज नेगेटिव दलित मैन.” उन्होंने कहा ‘‘अपने देश का जो प्रधानमंत्री है वह दलित विरोधी आदमी है. इसके नाम से ही जाहिर हो जाता है.
इस आदमी को यह अच्छा नहीं लगता है कि पूरे देश के जो दलित हैं, वे अपनी कमाई में से थोड़ा-थोड़ा धन देकर अपने आंदोलन को आगे बढाएं।” मायावती ने कहा कि मोदी को यह मालूम नहीं है कि बसपा एक राजनीतिक दल बाद में है, एक आंदोलन पहले है. खुद उन्होंने दलित और कमजोर वर्ग के लोगों, मुस्लिमों, गरीबों को पैरों पर खडा करने के लिये पूरी जिंदगी समर्पित कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




