प्रदेश की बेटी को जिताने का मन बना चुकी है जनता : मायावती

झांसी (उप्र) : बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘उत्तर प्रदेश का गोद लिया बेटा’ संबंधी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज दावा किया कि जनता अब ‘प्रदेश की बेटी’ को जिताने का मन बना चुकी है. मायावती ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता ने गोद लिये बेटे […]
झांसी (उप्र) : बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘उत्तर प्रदेश का गोद लिया बेटा’ संबंधी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज दावा किया कि जनता अब ‘प्रदेश की बेटी’ को जिताने का मन बना चुकी है.
मायावती ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता ने गोद लिये बेटे को नहीं बल्कि प्रदेश की बेटी को जिताने का मन बना लिया है.” उन्होंने कहा कि मोदी के पौने तीन साल के शासनकाल में देश और प्रदेश की जनता त्रस्त हो गयी है.
साथ ही मोदी पर काले धन के नाम पर जनता को परेशान करने का आरोप मढ़ते हुए सवाल किया कि अब प्रधानमंत्री बताये कि कितना काला धन देश में आया.
सपा मुखिया एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश की बदतर कानून व्यवस्था का दोषी माना. मुलायम सिंह यादव के पुत्रमोह से ग्रस्त होने की दलील दी तो ये भी कहा कि उन्होंने भाई शिवपाल का अपमान किया है. उन्होंने दावा किया, ‘‘शिवपाल भी अंदर ही अंदर सपा का वोट काट रहे हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




