भाजपा के फायदे के लिए मुसलमानों को बरगला रही हैं मायावती : सपा
Updated at : 09 Feb 2017 3:11 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) ने बसपा मुखिया मायावती पर भाजपा से साठगांठ करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटों का बंटवारा कराकर भगवा दल को फायदा पहुंचाने के लिए ही मायावती मुसलमानों को बरगला रही हैं. सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि उनके […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) ने बसपा मुखिया मायावती पर भाजपा से साठगांठ करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटों का बंटवारा कराकर भगवा दल को फायदा पहुंचाने के लिए ही मायावती मुसलमानों को बरगला रही हैं.
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि उनके पास पक्की जानकारी है कि मायावती ने भाजपा के साथ मिलकर बनायी रणनीति के तहत ही करीब 99 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं, ताकि मुसलमानों का वोट सपा और बसपा में बंट जाए और धुव्रीकरण की जुगत में लगी भाजपा इसका फायदा उठा ले.
उन्होंने कहा कि सपा साम्प्रदायिक राजनीति नहीं कर रही है, जबकि बसपा भाजपा की मदद करना चाहती है. मायावती भाजपा से अंदरखाने मिली हुई हैं. वह मुसलमानों को बरगलाने और भ्रमित करने के लिये उनसे कह रही हैं कि वे सपा-कांग्रेस गठबंधन को वोट देकर उसे बरबाद ना करें। हालांकि मुसलमानों समेत पूरे प्रदेश की जनता शांतिप्रिय है और साम्प्रदायिकता के खिलाफ है, लिहाजा वह किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आयेगी.
चौधरी ने कहा कि विरोधी लोग सपा सरकार पर मुसलमानों के लिए कुछ ना करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सचाई नहीं है. सरकार ने अपनी तमाम योजनाओं में अल्पसंख्यकों को 20 प्रतिशत हिस्सेदारी दी है. जहां तक 18 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की बात है, तो यह केंद्र सरकार के हाथ में है, जिसके लिये सपा उस पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रही है.
चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय उलमा काउंसिल और हिंदू महासभा के बसपा को समर्थन देने से कोई फर्क नहीं पडेगा, क्योंकि सपा सरकार ने प्रदेश की जनता के भले के लिए इतना काम किया है कि चुनाव में कोई उसका मुकाबला नहीं कर पा रहा है. यही वजह है कि भाजपा और बसपा का चुनाव प्रचार विकास के मुद्दे से हटकर धुव्रीकरण के हथकंडों की तरफ बढ़ चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




