ePaper

सपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, शिवपाल का नाम गायब

Updated at : 24 Jan 2017 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
सपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, शिवपाल का नाम गायब

लखनऊ : कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी यूपी विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का नाम नहीं है. इस सूची में मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, रामगोपाल यादव सहित समाजवादी […]

विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी यूपी विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का नाम नहीं है. इस सूची में मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, रामगोपाल यादव सहित समाजवादी कुनबे के हर प्रमुख नेता का नाम शामिल है जबकि सूची से शिवपाल सिंह यादव का नाम गायब है.

प्रोफेसर रामगोपाल यादव की तरफ से चुनाव आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के नाम हैं. इनके अलावा राष्ट्रीय महासचिवों में मोहम्मद आजम खान, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, सुरेंद्र नागर को भी सूची में जगह दी गयी है.

सांसदों में जया बच्चन, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप सिंह का नाम सूची में शामिल किया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर व रामआसरे कुशवाहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में रामजी लाल सुमन, जावेद आब्दी, संजय लाठर, राजपाल कश्यप, रमेश प्रजापति, नीरज शेखर, जावेद अली खान, राजीव राय, विनोद सविता, राम आसरे विश्वकर्मा उन प्रमुख नामों में से हैं जिन्हें सपा ने स्टार प्रचारक बनाया है.

यही नहीं विधानपरिषद सदस्यों में राम सकल गुर्जर, उदयवीर सिंह, राकेश यादव, सरोजनी अग्रवाल, साहब सिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ असीम यादव, रामवृक्ष यादव को सूची में तरजीह दी गई है. इनके अलावा पाटी ने पूर्व विधान परिषद सदस्य ख्वाजा हलीम, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को स्टार प्रचारकों में शामिल किया है.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े के बीच गठबंधन के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला सूबे में देखने को मिलेगा. यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं जिसमें गंठबंधन के बाद सपा ने 298 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि 105 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार नजर आयेंगे. 2012 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो पिछली बार समाजवादी पार्टी ने 224 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. पिछले चुनावों में बसपा को 80, बीजेपी को 47, कांग्रेस को 28, रालोद को 9 और अन्य को 24 सीटें प्राप्त हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola