ePaper

मायावती की बसपा सहित 16 राजनीतिक दलों ने बजट की तारीख बदलने की मांग की

Updated at : 04 Jan 2017 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
मायावती की बसपा सहित 16 राजनीतिक दलों ने बजट की तारीख बदलने की मांग की

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश चुनाव की तिथि घोषित किये जाने के बाद आम बजट की तारीखें बदलने की मांग चुनाव आयोग से कर दी है. मायावती ने चुनाव आयोग से यह गुजारिश की है कि वह केंद्र सरकार को एक फरवरी को आम बजट पेश करने से रोके. मायावती ने […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश चुनाव की तिथि घोषित किये जाने के बाद आम बजट की तारीखें बदलने की मांग चुनाव आयोग से कर दी है. मायावती ने चुनाव आयोग से यह गुजारिश की है कि वह केंद्र सरकार को एक फरवरी को आम बजट पेश करने से रोके. मायावती ने कहा कि संभव है कि केंद्र सरकार एक फरवरी को बजट पेश करे. मालूम हो कि कल ही कैबिनेट की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में एक फरवरी को आम बजट पेश किये जाने की तारीख तय हुई थी, जबकि 31 जनवरी से संसत्र सत्र बुलाये जाने की बात कही गयी थी. ऐसा नहीं है कि मायावती अकेली राजनीतिक शख्सियत नहीं हैं, जिन्होंने यह मांग आयोग के समक्ष रखी है. उनके अलावा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी सहित 16 दलों ने यह मांग आयोग से की है. इससे पहले 2012 में भी बजट की तारीखें टल चुकी हैं. वर्ष 2012-13 के लिए तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने 16 मार्च, 2012 को बजट पेश किया था. उस साल 14 मार्च को रेल बजट व 15 मार्च को आर्थिक सर्वे पेश किया गया था. इस बार रेल बजट का आम बजट में विलय कर दिया गया है.

मायावती ऐसा इसलिए कह रहीं हैं, क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि केंद्र सरकार बजट के जरिये उत्तर प्रदेश की जनता को लुभाने के कोशिश करेगी. मायावती की बसपा के अतिरिक्त अन्य 16 पार्टियों ने भी चुनाव आयोग से यह मांग की है कि वह निर्देश देकर एक फरवरी को बजट पेश होने से रोके. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनके पास इस तरह की मांग आयी है और तथ्यों की जांच करने के बाद इस मुद्दे पर फैसला लिया जायेगा.

मायावती ने चुनाव की तिथि घोषित किये जाने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यूपी में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो सकता है, अत: सरकार को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए. शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाये.

चुनाव आयोग ने आज उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में सात चरण में चुनाव होंगे.

उत्तरप्रदेश में पहले चरण का चुनाव 11 फरवरी दिन शनिवार को होगा, दूसरे चरण का चुनाव 15 फरवरी, दिन बुधवार को होगा. तीसरे चरण का चुनाव 19 फरवरी दिन रविवार को, चौथे चरण का चुनाव 23 फरवरी दिन गुरुवार को, पांचवे चरण का चुनाव 27 फरवरी सोमवार को, छठे चरण का चुनाव चार मार्च शनिवार को और सातवें चरण का चुनाव आठ मार्च दिन बुधवार को होगा.कल मायावती ने अपने 403 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें दलित को 87, ओबीसी को 106, मुस्लिम को 97, सवर्ण को 113 टिकट दिये, जिसमें ब्राह्मणों को 66 टिकट दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola