ePaper

बरामद कालाधन गरीबों के खाते में जमा हो : मायावती

Updated at : 16 Dec 2016 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
बरामद कालाधन गरीबों के खाते में जमा हो : मायावती

नयी दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि नोटबंदी से किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और सरकार से फसल कर्ज माफ करने और बरामद काला धन को गरीबों के खाते में जमा करने की मांग की. नोटबंदी पर मोदी सरकार पर ताजा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि नोटबंदी से किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और सरकार से फसल कर्ज माफ करने और बरामद काला धन को गरीबों के खाते में जमा करने की मांग की. नोटबंदी पर मोदी सरकार पर ताजा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी के 37 दिनों के बाद भी लोग दिक्कत झेल रहे हैं और गरीब किसानों के पास फसल बोने के लिए पैसे नहीं हैं और काम नहीं रहने से मजूदरों को अपने घर लौटना पड़ रहा.

संसद के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार के नोटबंदी के फैसले के कारण किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. काम नहीं मिलने से मजदूरों को घर लौटने को मजबूर होना पड़ रहा और किसान पैसा नहीं रहने से फसल की बुआई नहीं कर पा रहे. ” उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मोदी सरकार का दावा है कि कालाधन के खिलाफ अभियान से भारी मात्रा में धन जमा हुआ है तो सरकार को संग्रहित धन को गरीबों के खाते में जमा करना चाहिए, कृषि कर्ज माफ कर देना चाहिए और अमीर कारोबारियों को छूट मिलनी बंद होनी चाहिए.”

प्रधानमंत्री पर नोटबंदी का फैसला उत्तरप्रदेश में चुनाव को ध्यान में रखकर लेने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि आगामी चुनाव में इसका उल्टा असर होगा और उत्तरप्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola