ePaper

राम मंदिर के मुद्दे को फिर से सुलगाना चाह रही है भाजपा : आजम खान

Updated at : 19 Oct 2016 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर के मुद्दे को फिर से सुलगाना चाह रही है भाजपा : आजम खान

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने आज कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है. कल शाम यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर मुद्दे पर मतदाताओं के धुव्रीकरण की और […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने आज कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है. कल शाम यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर मुद्दे पर मतदाताओं के धुव्रीकरण की और राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकती है.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा उच्चतम न्यायालय में लंबित है और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि वे न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन कुछ लोग इस मुद्दे को फिर से सुलगाना चाहते हैं.

मुजफ्फरनगर के प्रभारी खान ने यहां जिले की योजना से संबंधित एक बैठक में भाग लिया. 2016-17 की योजना के लिए 278 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है. उन्होंने गरीबों को ई-रिक्शा भी वितरित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola