ePaper

अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगे आजम खान : मायावती

Updated at : 07 Sep 2016 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगे आजम खान : मायावती

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीमराव अंबेडकर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान की विवादित टिप्पणी के लिए उनकी निन्दा करते हुए आज कहा कि आजम ने अपने बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए. बसपा प्रमुख ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘सर्वसमाज के […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीमराव अंबेडकर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान की विवादित टिप्पणी के लिए उनकी निन्दा करते हुए आज कहा कि आजम ने अपने बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

बसपा प्रमुख ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘सर्वसमाज के लोग जाति, धर्म और दलगत राजनीति से उपर उठकर अंबेडकर का सम्मान करते हैं. अंबेडकर के बारे में आज के विवादित बयान की बसपा कडी निन्दा करती है.” उन्होंने कहा कि बसपा उम्मीद करती है कि सपा सरकार की जातिवादी नीति से प्रभावित होकर आजम अगर अंबेडकर को समुचित आदर सम्मान नहीं दे सकते तो कम से कम उनके बारे में गलतबयानी करके उनका अपमान करने की कोशिश ना करें.

मायावती ने कहा कि आजम का विवादित बयान अगर वास्तव में सपा सरकार की जातिवादी नीति के तहत किसी चुनावी राजनीति का हिस्सा है तो अलग बात है अन्यथा अपने गलत एवं विवादित बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आजम को सच्चे दिल से अंबेडकर के अनुयायियो से माफी मांग लेनी चाहिए.

उल्लेखनीय है कि आजम ने बीते सोमवार गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में लगी अम्बेडकर की प्रतिमाओं की पारम्परिक बनावट पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अम्बेडकर उंगली उठाकर कहते हैं कि वह जिस जमीन पर खडे हैं, वह तो उनकी है ही, साथ ही जिस तरफ वह अंगुली से इशारा कर रहे हैं, वह जमीन भी उन्हीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola