ePaper

यूपी में तीन पूर्व मंत्रियों और सपा,कांग्रेस के एक-एक विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Updated at : 26 Aug 2016 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में तीन पूर्व मंत्रियों और सपा,कांग्रेस के एक-एक विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के एक-एक और विधायकों तथा तीन पूर्व मंत्रियों ने आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, जिसे अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा सकता है. भाजपा में आज शामिल हुए विधायकों में सहारनपुर […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के एक-एक और विधायकों तथा तीन पूर्व मंत्रियों ने आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, जिसे अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा सकता है. भाजपा में आज शामिल हुए विधायकों में सहारनपुर की गंगोह सीट से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी और हरदोई की गोपामउ सीट से सपा विधायक श्याम प्रकाश शामिल हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों विधायकों के अलावा आज कांग्रेस छोड़कर आये पूर्व मंत्री शिव गणेश लोधी, सपा छोड़कर आये पूर्वमंत्री श्यामलाल रावत, बसपा छोड़कर आये पूर्व राज्यमंत्री हरगोविन्द सिंह कुशवाहा तथा कांग्रेस से आये पूर्व सांसद दीनानाथ कुशवाहा को भी पार्टी में शामिल किये जाने की घोषणा की.

भाजपा में आज शामिल हुए लोगों में सपा छोड़कर आए दो पूर्व विधायक विशाल वर्मा :अम्बेडकरनगर: और दीनानाथ कुशवाहा :देवरिया: के अलावा कई अन्य दलों के पूर्व विधायक तथा पदाधिकारी शामिल हैं. गौरतलब है कि 15 दिन पहले बसपा, सपा और कांग्रेस के छह विधायक भाजपा की सदस्यता ली थी, जिनमें कांग्रेस के संजय जायसवाल, विजय दुबे और माधुरी वर्मा, बसपा के राजेश त्रिपाठी और बाला प्रसाद अवस्थी तथा सपा के शेर बहादुर सिंह शामिल थे. इससे पूर्व, बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ बगावत करके पार्टी छोड़कर आये विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई नेता अपने दलों से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola