देश के मुसलमानों की हालत बद से बदतर , बहस के लिए तैयार : ओवैसी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में अपनी पार्टी की जडें जमाने में जुटे आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन ( एआईएमआईएम) के अध्यक्ष सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने आज विपक्षी दलों को देश में मुसलमानों की स्थिति और खुद पर लगने वाले तमाम आरोपों पर बहस करने की चुनौती दी. ओवैसी ने यहां […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में अपनी पार्टी की जडें जमाने में जुटे आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन ( एआईएमआईएम) के अध्यक्ष सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने आज विपक्षी दलों को देश में मुसलमानों की स्थिति और खुद पर लगने वाले तमाम आरोपों पर बहस करने की चुनौती दी.
ओवैसी ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही देश के मुसलमानों की हालत बद से बदतर होती गयी लेकिन कांग्रेस समेत किसी भी दल ने इस तरफ ध्यान देने की जहमत नहीं उठायी.उन्होंने कहा, ‘‘सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा के नेता मुझे साम्प्रदायिक बताते हैं. कहते हैं कि हम भडकाउ भाषण देते हैं लेकिन जो उनके नेता भाषण देते हैं क्या उसमें फूल बरसते हैं? हम तो लोगों के 70 साल से दबे जज्बात को बताते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




