UP पुलिस ने हवाई जहाज को रुकवाकर क्या किया, जानें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक सरकारी अधिकारी के अपहरण तथा एक युवती समेत दो लोगों की हत्या के दो आरोपियों को हवाई जहाज रुकवाकर गिरफ्तार कर लिया. एसटीएफ के एक अधिकारी ने यहां बताया कि जल निगम के अधिकारी अब्दुल सलीम के अपहरण तथा उन्हें अगवा करने में शामिल […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक सरकारी अधिकारी के अपहरण तथा एक युवती समेत दो लोगों की हत्या के दो आरोपियों को हवाई जहाज रुकवाकर गिरफ्तार कर लिया. एसटीएफ के एक अधिकारी ने यहां बताया कि जल निगम के अधिकारी अब्दुल सलीम के अपहरण तथा उन्हें अगवा करने में शामिल संदीप सिंह तथा उसकी प्रेमिका नीतू की हत्या के मामले की जांच के दौरान आरोपियों इमरान और जीतेश के हवाई जहाज में मौजूद होने का पता लगने पर उड़ान रोककर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
अधिकारी ने बताया कि संदीप और नीतू, इमरान तथा जीतेश की मदद से गत सात अगस्त को सलीम को अगवा करके इलाहाबाद ले गये थे और 10 लाख रुपये फिरौती मिलने के बाद नौ अगस्त को उन्हें छोड़ दिया था. मुम्बई में बाउंसर का काम करने वाले इमरान और जीतेश ने रकम मिलने के बाद संदीप :38: तथा नीतू :35: की हत्या कर दी थी. उसके बाद वे मुम्बई जाने के लिये हवाई जहाज पर बैठ चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




