ePaper

सतीश चंद्र और अशोक सिद्धार्थ होंगे बसपा से राज्यसभा के उम्मीदवार

Updated at : 20 May 2016 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
सतीश चंद्र और अशोक सिद्धार्थ होंगे बसपा से राज्यसभा के उम्मीदवार

लखनऊ:बसपासुप्रीमो मायावती नेसोमवार को नयी दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक के बाद राज्यसभा के लिए दो और विधान परिषद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा कर दी है. बसपासुप्रीमो ने सतीश चंद्र मिश्र के साथ ही डाॅ. अशोक सिद्धार्थ को राज्यसभा के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है. इसके साथ ही […]

विज्ञापन

लखनऊ:बसपासुप्रीमो मायावती नेसोमवार को नयी दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक के बाद राज्यसभा के लिए दो और विधान परिषद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा कर दी है. बसपासुप्रीमो ने सतीश चंद्र मिश्र के साथ ही डाॅ. अशोक सिद्धार्थ को राज्यसभा के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है. इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर भी मुहर लगा दी.

विधान परिषद सदस्य के लिये अतर सिंह राव, दिनेश चंद्र व सुरेश कश्यप को उन्होंने पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है. मायावती सतीश चंद्र मिश्र को लगातार तीसरी बार राज्यसभा भेज रही है. वहीं सिद्धार्थ विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं. राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो सतीश चंद्र मिश्र को राज्यसभा भेज मायावती ने ब्राह्मण वोटों पर नजर बरकरार रखी है.

गौर हो कि राज्यसभा का चुनाव 11 जून को होगा.जबकि विधान परिषद के लिए 10 जून को चुनाव होगा. दोनों की अधिसूचना 26 मई को जारी होगी. आगामीचार जुलाई को उत्तर प्रदेश से राज्य सभा की 11 और 6 जुलाई को राज्य विधान परिषद की 13 सीटें खाली हो रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola