ePaper

UP : मंत्री के बेटे की शादी में जा रहे विधायक समेत तीन लोगों की दुर्घटना में मौत

Updated at : 10 Mar 2016 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
UP : मंत्री के बेटे की शादी में जा रहे विधायक समेत तीन लोगों की दुर्घटना में मौत

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आज राज्य के वरिष्ठ काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे की शादी में शिरकत करने सैफई जा रहे सपा विधायक हाजी इरफान अली की कार के अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरने से अली समेत 3 लोगों की मौत हो गयी तथा उनके बेटे सहित पांच […]

विज्ञापन

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आज राज्य के वरिष्ठ काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे की शादी में शिरकत करने सैफई जा रहे सपा विधायक हाजी इरफान अली की कार के अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरने से अली समेत 3 लोगों की मौत हो गयी तथा उनके बेटे सहित पांच अन्यगंभीर रूप से घायल हो गये. अपर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने यहां बताया कि शिवपाल के बेटे आदित्य की शादी में शरीक होने जा रहे बिलारी क्षेत्र से सपा विधायक इरफान अली अपने बेटे फहीम तथा अन्य साथियों के साथ कार से सैफई जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक रास्ते में बरेली-आगरा मार्ग पर कछला के नजदीक उनके वाहन का एक टायर अचानक पंक्चर हो गया जिससे गाड़ी बेकाबू होकर एक खड्ड में जा गिरी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार चालक फरजाद अली और सपा नेता के. पी. सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गम्भीर रुप से घायल विधायक अली और उनके बेटे फहीम को बरेली के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अली को मृत घोषित कर दिया.

सौरभ ने बताया कि हादसे में विधायक के सुरक्षाकर्मी ताहिर, सपा नेता राहुल जैन, सौरभ यादव तथा अमित यादव भी घायल हो गये. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola