ePaper

हेमा मालिनी ने खरीदा नैनो कार, जानें क्यों ?

Updated at : 07 Mar 2016 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने खरीदा नैनो कार, जानें क्यों ?

मथुरा : सिने अभिनेत्री और बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने नैनो कार खरीदी है. मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का प्यार एकाएक नैनो कार के लिये नहीं उमड़ा है. इसके पीछे एक कारण हैं मथुरा की तंग गलियां और उसकी सड़कें. हेमामालिनी ने नैनो कार के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर […]

विज्ञापन

मथुरा : सिने अभिनेत्री और बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने नैनो कार खरीदी है. मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का प्यार एकाएक नैनो कार के लिये नहीं उमड़ा है. इसके पीछे एक कारण हैं मथुरा की तंग गलियां और उसकी सड़कें. हेमामालिनी ने नैनो कार के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. मथुरा की तंग गलियों से परेशान हेमा ने नैनो को खरीदा है ताकि वह हर जगह सही समय बिना किसी ट्रैफिक के जा सकें. हेमा ने राजनीतिक भागदौड़ और क्षेत्र भ्रमण के लिये नैनों पर अपना विश्वास दिखाया है.

बैगनी कलर की नैनों हेमामालिनी पर काफी खिल भी रही है. जानकारी के मुताबिक हेमा मालिनी ने यूपी के जिला प्रशासन को कई बार इन तंग गलियों को ठीक करने और चौड़ा करने के बारे में गुहार लगा चुकी हैं. लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. हेमा ने नैनो को लेकर ट्वीट भी किया है लेकिन इन परेशानियों का जिक्र नहीं किया है. वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं मे चर्चा है कि हेमा मालिनी ने जाम से निजात पाने के लिये इस नैनो को खरीदा है. हेमा मालिनी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि उन्होंने नैनो को वृंदावन में प्रयोग करने के लिये खरीदा है. साथ ही यह भी कहा है कि मैं आशा करती हूं कि मैं इसे स्वयं ही चलाऊंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola