दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत

गोरखपुर : बडहलगंज थानाक्षेत्र के खखाईजखोर गांव में आज मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये. थाना प्रभारी चौथीराम यादव ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर था. मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर शबनम :25: और नसीबन निशा […]
गोरखपुर : बडहलगंज थानाक्षेत्र के खखाईजखोर गांव में आज मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये. थाना प्रभारी चौथीराम यादव ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर था. मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर शबनम :25: और नसीबन निशा :55: की मौत हो गयी.
जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त दोनों महिलाएं मकान के अंदर ही थी. मकान बहुत दिनों स��� जर्जर था और उसके कभी भी गिर जाने की आशंका पहले भी व्यक्त की जा चुकी थी. महिलाएं घर में अपना दैनिक कार्य निबटा रही थीं तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. घायलों में एक बच्चा भी शामिल है जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. दीवार में दबने से छह और लोगों की स्थिति काफी नाजुक हैं जो दीवार की जद में आ गये हैं वह भी बुरी तरह घायल बताये जा रहे हैं सभी का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










