ePaper

शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को मारी गोली

Updated at : 03 Jan 2016 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को मारी गोली

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा में एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर इसलिए गोलीमार दी क्योंकि उसने उसके शराब पीने की आदत का विरोध किया था. पुलिस ने आज बताया कि 22 वर्षीय सुंदरी ने कल आरोपी का शराब पीने को लेकर विरोध किया था, जिसके बाद उसने उसे गोलीमार दी […]

विज्ञापन

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा में एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर इसलिए गोलीमार दी क्योंकि उसने उसके शराब पीने की आदत का विरोध किया था. पुलिस ने आज बताया कि 22 वर्षीय सुंदरी ने कल आरोपी का शराब पीने को लेकर विरोध किया था, जिसके बाद उसने उसे गोलीमार दी जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी है.

जसरथपुर के थाना प्रभारी आरके सिंह ने कहा कि गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और पीडिता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे आगरा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुुक बताई जाती है. अभी तक इस बाबत कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola