ePaper

भारत की मजबूती के लिये पाक से दोस्ती बनाये रखना जरुरी: मुलायम

Updated at : 01 Aug 2015 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
भारत की मजबूती के लिये पाक से दोस्ती बनाये रखना जरुरी: मुलायम

लखनऊ: पंजाब के गुरदासपुर में हाल में हुए आतंकवादी हमले के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बातचीत की प्रक्रिया शुरु न करने के स्वर उभरने के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि अगर देश को मजबूत बनाना है तो पाकिस्तान से दोस्ती रखनी होगी. सपा मुखिया ने यहां राजकीय […]

विज्ञापन

लखनऊ: पंजाब के गुरदासपुर में हाल में हुए आतंकवादी हमले के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बातचीत की प्रक्रिया शुरु न करने के स्वर उभरने के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि अगर देश को मजबूत बनाना है तो पाकिस्तान से दोस्ती रखनी होगी.

सपा मुखिया ने यहां राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश का महासंघ बनाने पर जोर दिया और कहा देश को मजबूत बनाना है तो पाकिस्तान से दोस्ती रखना होगा. उन्होंने दोनों मुल्कों की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के शासक वर्ग की परस्पर मित्रता बनाये रखने में दिलचस्पी नहीं है लेकिन दोनों देशों की जनता इस दुश्मनी से तंग आ चुकी है. मुलायम ने इस मौके पर शिक्षकों से कहा कि वे सिर्फ किताबी ज्ञान देने के बजाय छात्रों की जिज्ञासाएं भी शांत करें. शिक्षक अपने अंदर हीनभावना लाने से भी बचें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola