उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1403 नये मामले, कुल मृतकों की संख्या 913 हुई

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Jul 2020 5:08 PM

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,403 नये मामले सामने आये. वहीं, सूबे में कोरोना संक्रमण से शनिवार तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 913 रही. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को रिकॉर्ड कुल 42,354 नमूनों की जांच की गयी.

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,403 नये मामले सामने आये. वहीं, सूबे में कोरोना संक्रमण से शनिवार तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 913 रही. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को रिकॉर्ड कुल 42,354 नमूनों की जांच की गयी.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 11,490 है, जबकि 22,689 लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि पृथकवास वार्ड में 11,496 लोग भर्ती हैं, जिनका उपचार हो रहा है, जबकि 4,191 लोगों को पृथकवास केंद्रों में रखा गया है और उनके नमूनों की जांच की जा रही है.

प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में कुल 42,354 नमूनों की जांच की गयी, जो अब तक का सबसे अधिक जांच का रिकॉर्ड है. प्रदेश में अब तक 11,16, 466 नमूनों की जांच की गयी है. उन्होंने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2,443 पूल शुक्रवार को लगाये गये, जिनमें से 370 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. वहीं, 10-10 नमूनों के 473 पूल लगाये गये, जिनमें से 95 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘आरटी-पीसीआर’ जांच की सात नयी प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया. ये प्रयोगशालाएं अलीगढ़, मुरादाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गोंडा, बरेली और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में स्थापित की गयी हैं.

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक पौने दो लाख लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola