ePaper

मायावती ने कहा, 17 जातियों को SC में शामिल करने की बात, मैंने 2007 में ही कही थी, आरक्षण सीमा बढ़ाना जरूरी

Updated at : 01 Jul 2019 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
मायावती ने कहा, 17 जातियों को SC में शामिल करने की बात, मैंने 2007 में ही कही थी, आरक्षण सीमा बढ़ाना जरूरी

लखनऊ : यूपी सरकार ने 29 जून को 17 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग से हटाकर अनुसूचित जाति में शामिल किये जाने का आदेश जारी कर दिया है, सरकार के इस आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने आज ट्‌वीट किया, हमने 2007 में ही इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए […]

विज्ञापन

लखनऊ : यूपी सरकार ने 29 जून को 17 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग से हटाकर अनुसूचित जाति में शामिल किये जाने का आदेश जारी कर दिया है, सरकार के इस आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने आज ट्‌वीट किया, हमने 2007 में ही इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए कांग्रेस की सरकार को लिखा था, साथ ही मैंने अनुसूचित जाति की आरक्षण सीमा को थी बढ़ाने की मांग की थी.

मैंने यह मांग इसलिए की थी ताकि एससी श्रेणी में शामिल होने वाले इन 17 जातियों को भी हर तरह का लाभ मिले. लेकिन दुखद यह है कि केंद्र में न तो वर्तमान सरकार और न ही तत्कालीन सरकार ने इसके बारे में कुछ किया है.

गौरतलब है कि इस संबंध में एक रिट याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए जारी प्रमाणपत्र हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन होंगे. इन जातियों को सपा शासन में अन्य पिछड़ा वर्ग से अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola