छावनी में तब्दील हुई अयोध्या, मध्यस्थता कमेटी ने शुरू की सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 2:00 PM
फैजाबाद : अयोध्या विवाद का हल ढूंढ़ने के लिए बनी तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है. इसके मद्देनजर अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. कमेटी की पहली बैठक बुधवार को अयोध्या में हो रही है, जिसमें 25 लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया है. इसे भी […]
फैजाबाद : अयोध्या विवाद का हल ढूंढ़ने के लिए बनी तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है. इसके मद्देनजर अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. कमेटी की पहली बैठक बुधवार को अयोध्या में हो रही है, जिसमें 25 लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया है.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनायी गयी कमेटी में श्री श्री रवि शंकर, रिटायर्ड जस्टिस कलीफुल्ला और वकील श्रीराम पंचू शामिल हैं. सभी शुक्रवार (15 मार्च, 2019) तक अयोध्या में रहेंगे. अवध यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कैंपस में बने गेस्ट हाउस में इनके रहने का इंतजाम किया गया है. कमेटी के एक-एक सदस्य के लिए अलग-अलग कमरे की व्यवस्था की गयी है, जहां वे मध्यस्थता करेंगे.
फैजाबाद जिला प्रशासन ने 15 मार्च तक के लिए विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कैंपस को पूरी तरह से घेर दिया गया है. कमेटी की अनुमति के बगैर किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. व्यवस्था इतनी कड़ी है कि जिस ऑडिटोरियम में सुनवाई होनी है, वहां तक सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत होगी, जिन्हें मध्यस्थों ने बुलाया है.
मध्यस्थों की जरूरत के तमाम संसाधनों की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन ने कर दी है. बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के दौरान होने वाली बातचीत के मुख्य बिंदुओं को अंकित किया जायेगा. इसके लिए हिंदी और अंग्रेजी (दोनों भाषाओं के) के टाइपिस्ट की व्यवस्था कर दी गयी है. मध्यस्थता के दौरान किसी प्रकार की जानकारी बाहर आने की संभावना नहीं है, क्योंकि सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की रिपोर्टिंग पर रोक लगा रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










