योगी के प्रमुख सचिव पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल द्वारा कथित तौर पर रिश्वत मांगे जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद राज्यपाल राम नाइक ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. पत्र में नाइक ने कहा कि लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी अभिषेक गुप्ता को एस्सार ऑयल लिमिटेड कंपनी का एक पेट्रोल […]
लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल द्वारा कथित तौर पर रिश्वत मांगे जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद राज्यपाल राम नाइक ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. पत्र में नाइक ने कहा कि लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी अभिषेक गुप्ता को एस्सार ऑयल लिमिटेड कंपनी का एक पेट्रोल पंप लगाना है, लेकिन उसके सामनेवाली सड़क छोटी है, लिहाजा उन्होंने जमीन उपलब्ध कराये जाने की मांग की है. यह मामला एसपी गोयल के पास लंबित पड़ा है. नाइक ने पत्र में अभिषक गुप्ता के हवाले से कहा है कि गोयल ने उनसे 25 लाख रुपये रिश्वत की मांग की है.
Lucknow resident Abhishek Gupta alleges that Principal Secy to Uttar Pradesh CM, SP Goyal,demanded bribe of Rs 25 lakh from him, says, 'First he demanded it indirectly, later asked for Rs 25 lakh.' Gupta approached authorities over issues related to setting up of his petrol pump. pic.twitter.com/JmOU4MNe8g
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 8, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




