ePaper

अब बोले स्वामी प्रसाद मौर्य- मीडिया का खड़ा किया हुआ है जिन्ना विवाद

Updated at : 04 May 2018 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
अब बोले स्वामी प्रसाद मौर्य- मीडिया का खड़ा किया हुआ है जिन्ना विवाद

लखनऊ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद को लेकर शुक्रवार को भी योगी आदित्यनाथ नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है. आज उन्होंने विवाद का ठिकरा मीडिया पर फोड़ा. मौर्य ने कहा कि जिन्ना पर विवाद मीडिया ने […]

विज्ञापन

लखनऊ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद को लेकर शुक्रवार को भी योगी आदित्यनाथ नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है. आज उन्होंने विवाद का ठिकरा मीडिया पर फोड़ा. मौर्य ने कहा कि जिन्ना पर विवाद मीडिया ने खड़ा किया है, हालांकि जब उनसे कुछ सवाल किये गये तो उन्होंने चुप्पी साध ली.

इधर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिन्ना को देश का दुश्मन बताया है. जिन्ना को लेकर उठे विवाद पर मौर्य ने गुरुवार को कहा कि जिन्ना देश का दुश्मन था और उसके लिए देश के लोगों के मन में ना कोई स्थान था, ना है और ना रहेगा.

वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के जिन्ना को लेकर दिये गये बयान पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी के अंदर का मसला है और इसे पार्टी के अंदर ही निपटाया जाएगा. आपको बता दें कि बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानपुर में कहा था कि मोहम्मद अली जिन्ना एक महान शख्सियत थे.

आगे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि जिन महापुरुषों ने राष्ट्रनिर्माण में योगदान दिया, यदि उन पर कोई उंगली उठाता है तो ये गलत बात है. देश के बंटवारे से पहले जिन्ना का योगदान भी इस देश में था. हालांकि जब उनके बयान का मामला तूल पकड़ने लगा तो उन्होंने अपने इस बयान के एक दिन बाद अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को सिरे से खारिज कर​ दिया.

उन्नाव में जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह अभी भी जिन्ना को महापुरुष की श्रेणी में रखते हैं, तो उन्होंने कहा कि मीडिया बात का बतंगड बना रहा है. उन्होंने कहा कि ‘कोई बयान नहीं है. यह बयान..आप लोग बात का बतंगड बनाकर बढाने का काम करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola