मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड उपाध्यक्ष मौलाना सादिक बीमार, मेदांता में भर्ती

लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक की तबीयत बिगड़ने के बाद आज उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौलाना सादिक के बेटे कल्बे हुसैन ने टेलीफोन पर ‘भाषा’ को बताया कि उनके पिता को एयर एंबुलेंस के जरिये मेदांता ले जाया गया. उनके […]
लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक की तबीयत बिगड़ने के बाद आज उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौलाना सादिक के बेटे कल्बे हुसैन ने टेलीफोन पर ‘भाषा’ को बताया कि उनके पिता को एयर एंबुलेंस के जरिये मेदांता ले जाया गया. उनके पिता के पेट में कैंसर की आशंका है, मगर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है.
हुसैन ने बताया कि मौलाना सादिक की पिछले फरवरी में तबीयत खराब हुई थी. तब वह ठीक भी हो गये थे. अभी एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत फिर खराब हो गयी. बहरहाल, इस वक्त वह ठीक हैं और बातचीत कर रहे हैं. गौरतलब है कि मौलाना सादिक ने पिछले 31 साल से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का ओहदा संभाल रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




