हेडफोन लगाकर चलने की आदत है तो पढ़ें कैसे हेडफोन ने ले ली जान

Updated at : 09 Mar 2018 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
हेडफोन लगाकर चलने की आदत है तो पढ़ें कैसे हेडफोन ने ले ली जान

मथुरा : अक्कसर युवाओं को कान में हेडफोन लगाकार गाना सुनते या बात करते देखा जाता है. सड़क पर चलते वक्त भी कई युवा फोन पर व्यस्त रहते हैं. गाड़ी चलाते वक्त भी कई लोगों को फोन पर बात करते आपने देखा होगा. फोन के कारण कई दुर्घटना होती है. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद […]

विज्ञापन

मथुरा : अक्कसर युवाओं को कान में हेडफोन लगाकार गाना सुनते या बात करते देखा जाता है. सड़क पर चलते वक्त भी कई युवा फोन पर व्यस्त रहते हैं. गाड़ी चलाते वक्त भी कई लोगों को फोन पर बात करते आपने देखा होगा. फोन के कारण कई दुर्घटना होती है.

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गुरुवार को ईयरफोन पर गाने सुनते हुए साइकिल से रेलवे फाटक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी.पुलिस के अनुसार युवक की पहचान शास्त्री नगर, कृष्णा नगर निवासी नरेश खत्री के रूप में हुई है. वह चाय की दुकान चलाता था. गुरुवार सुबह वह साइकिल से अपनी दुकान की ओर जा रहा था.

तभी फाटक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे आगाह भी करना चाहा, किंतु ईयरफोन के कारण वह लोगों की आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया. उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola