चुनाव में जीत के जश्न के दौरान यूपी में भाजपा नेता की मौत

Updated at : 04 Mar 2018 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में जीत के जश्न के दौरान यूपी में भाजपा नेता की मौत

मुजफ्फरनगर : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के जश्न की तैयारी के दौरान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जिला स्तरीय भाजपा के एक नेता की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी. भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने बताया कि बुधाना सिंह (54) भाजपा की […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के जश्न की तैयारी के दौरान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जिला स्तरीय भाजपा के एक नेता की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी. भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने बताया कि बुधाना सिंह (54) भाजपा की जिला इकाई के उपाध्यक्ष थे.

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जश्न की तैयारी के दौरान कल शाम पार्टी कार्यालय में उनकी मौत हो गयी. सैनी ने बताया कि सिंह को इलाके के एक अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आज जिले के उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola