बसपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप एवं उनकी पत्नी को साढ़े तीन वर्ष जेल की सजा, पढ़ें... क्या था मामला

गाजियाबाद : बसपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी देवेंदरी देवी को यहां की स्थानीय अदालत ने पुत्रवधू को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में साढ़े तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है. सरकारी वकील लोकेश कुमार ने बताया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य कश्यप, उनकी पत्नी देवेंदरी और बेटे सागर को […]
गाजियाबाद : बसपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी देवेंदरी देवी को यहां की स्थानीय अदालत ने पुत्रवधू को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में साढ़े तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है. सरकारी वकील लोकेश कुमार ने बताया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य कश्यप, उनकी पत्नी देवेंदरी और बेटे सागर को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (प्रथम) शशिभूषण पांडेय ने इस हफ्ते की शुरुआत में दहेज मामले में मौत का दोषी पाया था.
अदालत ने पूर्व सांसद और उनकी पत्नी पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी किया है. अदालत ने पहले सागर को सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




