ePaper

किसान आंदोलन के दौरान हिरासत में लिये गये ''राज बब्बर'', कहा- किसानों की लड़ाई हर हालत में लडूंगा

Updated at : 10 Jan 2018 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
किसान आंदोलन के दौरान हिरासत में लिये गये ''राज बब्बर'', कहा- किसानों की लड़ाई हर हालत में लडूंगा

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि वह किसानों की लड़ाई को हर हालत में लड़ेंगे और किसानों को उनका न्याय दिलाकर रहेंगे. गाजियाबाद मंडोला किसानों को समर्थन देने पहुंचे राज बब्बर को प्रशासनिक अधिकारियों ने लोनी सीमा में घुसते ही रोक लिया. जिसके बाद राज बब्बर सड़क पर ही […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि वह किसानों की लड़ाई को हर हालत में लड़ेंगे और किसानों को उनका न्याय दिलाकर रहेंगे. गाजियाबाद मंडोला किसानों को समर्थन देने पहुंचे राज बब्बर को प्रशासनिक अधिकारियों ने लोनी सीमा में घुसते ही रोक लिया. जिसके बाद राज बब्बर सड़क पर ही धरने पर बैठ गये और इसके बाद मंडोला पहुंच गये. इसके बाद उन्हें पीएसी की गाड़ी में हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया है.

किसान आंदोलन पर राज बब्बर ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह किसानों की इस लड़ाई को हर हालत में लड़ेंगे और किसानों को न्याय दिलाकर रहेंगे. हालांकि किसानों के भी दो गुट दिखाई दिए और भारतीय किसान यूनियन ने राज बब्बर को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola