ePaper

BJP-RSS दलितों का शोषण रोकें, नहीं तो समर्थकों संग अपना लूंगी बौद्ध धर्म : मायावती

Updated at : 11 Dec 2017 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
BJP-RSS दलितों का शोषण रोकें, नहीं तो समर्थकों संग अपना लूंगी बौद्ध धर्म : मायावती

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण करने का जिम्मेवार भाजपा और संघ को ठहराया. उन्होंने भाजपा और संघ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण करना दोनों ने नहीं रोका तो वह अपने समर्थकों के साथ […]

विज्ञापन

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण करने का जिम्मेवार भाजपा और संघ को ठहराया. उन्होंने भाजपा और संघ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण करना दोनों ने नहीं रोका तो वह अपने समर्थकों के साथ हिंदू धर्म त्याग कर भीमराव आंबेडकर की तर्ज पर बौद्ध धर्म अपना लेंगी. बसपा प्रमुख मायावती ने उक्त बातें रविवार को भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नागपुर में कहीं. मायावती ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने वर्ष 1956 में नागपुर में ही लाखों लोगों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था. अब वह करोड़ों समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म को अपना लेंगी.

योगी सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक भी मामला दलित ऐक्ट के तहत दर्ज नहीं किया गया है. भाजपा सरकार का एजेंडा उद्योगपतियों का हित साधना है. इसलिए भाजपा का जोर कंपनियों के निजीकरण पर है. जल्द ही निजी कंपनियों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola