ePaper

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश पहली बार बना भागीदार

Updated at : 24 Nov 2017 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश पहली बार बना भागीदार

लखनऊ : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कृष्ण की लीलाओं के मंचन के साथ साथ मथुरा की लठ्ठमार और फूलों की होली भी नजर आयेगी. इस महोत्सव में पहली बार उत्तर प्रदेश को भागीदार बनाया गया है और राज्य का एक पवैलियन भी बनाया गया है. 25 से 30 नवंबर तक चलने […]

विज्ञापन

लखनऊ : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कृष्ण की लीलाओं के मंचन के साथ साथ मथुरा की लठ्ठमार और फूलों की होली भी नजर आयेगी. इस महोत्सव में पहली बार उत्तर प्रदेश को भागीदार बनाया गया है और राज्य का एक पवैलियन भी बनाया गया है. 25 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे. उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव के अंतिम दिन 30 नवंबर को यहां आयेंगे.

कुरुक्षेत्र की जिलाधिकारी सुमेधा कटारिया ने भाषा को फोन पर बताया भारत सरकार ने कृष्ण सर्किट में मथुरा, वृंदावन, द्वारका और उज्जैन के साथ साथ कुरुक्षेत्र को भी शामिल किया है. इसलिए उत्तर प्रदेश को इस बार गीता महोत्सव में विशेष रूप से शामिल किया गया है. इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मॉरीशस भागीदार देश है. उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के सचिव हीरालाल ने आज भाषा को बताया हरियाणा सरकार ने इस बार कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार से सक्रिय सहभागिता करने को कहा. इस महोत्सव में अनेक शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

संस्कृति सचिव ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश पवैलियन बनाया गया है. पवैलियन में 27 नवंबर को यूपी नाइट आयोजित की जायेगी जिसमें मथुरा वृंदावन के कलाकार लठ्ठमार और फूलों की होली, मयूर नृत्य और कृष्णायन कथक बैले प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा बुंदेलखंड का राई नृत्य, उप्र का कठपुतली नृत्य, पश्चिमांचल का रागिनी एवं स्वांग तथा प्रदेश के विविध लोक नृत्य भी प्रस्तुत किये जायेंगे. कटारिया के अनुसार, इसमें मथुरा वृदांवन के अलावा देश के अनेक हिस्सों से भगवान कृष्ण की लीला करने वाले कलाकारों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि भागीदार देश मॉरीशस के संस्कृति मंत्री के साथ तीस कलाकारों और अधिकारियों का एक दल गीता महोत्सव में शामिल होने कुरुक्षेत्र आ रहा है. मॉरीशस के कलाकार भी अपनी कला प्रस्तुत करेंगे.

यह भी पढ़ें-
निकाय चुनाव में वोटिंग का वीडियो वायरल : बसपा को दिया वोट, भाजपा की जली बत्ती

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola