अयोध्या विवाद में मध्यस्थ के तौर पर अपनी इच्छा से शामिल हूं : श्रीश्री रवि शंकर

Updated:
विज्ञापन
अयोध्या विवाद में मध्यस्थ के तौर पर अपनी इच्छा से शामिल हूं : श्रीश्री रवि शंकर

नयी दिल्ली : आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने आज कहा कि वह अयोध्या विवाद में अपनी इच्छा से एक मध्यस्थ के तौर पर शामिल हैं और वह सभी हितधारकों से मिलने के लिए 16 नवंबर को अयोध्या की यात्रा करेंगे. दरअसल, कांग्रेस ने पिछले महीने श्रीश्री रविशंकर को सरकार का एक एजेंट करार दिया था, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने आज कहा कि वह अयोध्या विवाद में अपनी इच्छा से एक मध्यस्थ के तौर पर शामिल हैं और वह सभी हितधारकों से मिलने के लिए 16 नवंबर को अयोध्या की यात्रा करेंगे. दरअसल, कांग्रेस ने पिछले महीने श्रीश्री रविशंकर को सरकार का एक एजेंट करार दिया था, जो अयोध्या विवाद में इसके हितों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय ने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि एक समझौता संभव है, लेकिन उन्होंने पूछा कि किसने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन प्रमुख जैसे लोगों को इस काम के लिए नियुक्त किया. श्रीश्री रविशंकर ने संवाददाताओं से कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, यह मेरी अपनी इच्छा थी कि मैं अयोध्या विवाद में एक मध्यस्थ के तौर पर शामिल होऊं.

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वह अयोध्या की यात्रा करेंगे. उन्होंने कहा , इस मुद्दे में मेरा कोई एजेंडा नहीं है और यात्रा के दौरान हर किसी की सुनुंगा. उन्होंने अयोध्या विवाद में मध्यस्थता की इसलिए पेशकश की थी कि इसका अदालत से बाहर कोई हल निकल सके. श्रीश्री रविशंकर ने जेएनयू में 13वें नेहरु मेमोरियल लेक्चर में हिस्सा लिया और वहां मौजूद लोगों के कई सवालों का जवाब दिया.

रेयान स्कूल के एक छात्र की हत्या से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने माता पिता को अपने बच्चों को खतरनाक वीडियो गेम नहीं खेलने देने और उन्हें लंबी अवधि तक टीवी नहीं देखने देने की सलाह दी. उन्होंने कहा, बच्चे आभासी और वास्तविक दुनिया में अंतर नहीं कर सकते. मैं माता पिता को सलाह देता हूं कि वे अपने बच्चों को ऐसा नहीं करने दें. दिल्ली में प्रदूषण के चौंकाने वाले स्तर पर उन्होंने कहा कि किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकने की जानकारी देने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola