यूपी : चारा काटते समय करंट लगने से पिता पुत्री की मौत

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बेथर गांव में आज सुबह चारा काटने वाली मशीन में करंट आ जाने से पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अचलगंज सुनील कुमार सिंह के अनुसार ग्राम बेथर निवासी राज नारायण:50: आज सुबह घर के बाहर लगी मशीन से चारा काट रहे थे. इस […]
उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बेथर गांव में आज सुबह चारा काटने वाली मशीन में करंट आ जाने से पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अचलगंज सुनील कुमार सिंह के अनुसार ग्राम बेथर निवासी राज नारायण:50: आज सुबह घर के बाहर लगी मशीन से चारा काट रहे थे. इस काम में 18 वर्षीय बेटी चांदनी भी उनकी मदद कर रही थी. इस दौरान मशीन के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया और मशीन पर आ गिरा. जिससे मशीन में करंट आ गया. चांदनी इस करंट की चपेट में आ गयी.
उन्होंने बताया कि चांदनी के करंट की चपेट में आ जाने से पिता उसको बचाने के लिए कूद पड़ा. जिससे दोनों करंट की चपेट में आ गये. हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.
यह भी पढ़ें-
यूपी : बांदा में दहेज हत्या के दोषी पति और सास को उम्रकैद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




