ePaper

शर्मनाक! मथुरा के मंदिर में महिला से रेप, CCTV में कैद हुई वारदात

Updated at : 15 Sep 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! मथुरा के मंदिर में महिला से रेप, CCTV में कैद हुई वारदात

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रेप का एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार यहां एक प्रसिद्ध मंदिर में दो लोगों ने एक महिला के साथ रेप किया. यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. सीसीटीवी कैमरे में आरोपी भी साफ नजर आ रहे हैं. […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रेप का एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार यहां एक प्रसिद्ध मंदिर में दो लोगों ने एक महिला के साथ रेप किया. यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. सीसीटीवी कैमरे में आरोपी भी साफ नजर आ रहे हैं. मामले में पुलिस की लापरवाही भी नजर आ रही है.

रेप की यह वारदात मथुरा के प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर में हुई, जहां ओडिशा की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु बरसाना दर्शन करने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात वह राधा रानी मंदिर में ठहरी थी. इसी दौरान रात के करीब सवा दस बजे मंदिर के रसोइया और चौकीदार ने महिला के साथ जबरदस्ती की.

यह भी पढ़ें:बच्चों के प्रति जागरूक होने की पहली जिम्मेदारी अभिभावक की

दोनों महिला को मंदिर परिसर के एक कोने में ले गये और वहां उसके साथ एक-एक करके रेप किया. पीड़ित महिला किसी तरह से उन दोनों से छूटकर पुलिस के पास जा पहुंची और शिकायत दर्ज करवायी, लेकिन पुलिसवालों ने लापरवाही दिखाते हुए इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. जब मामला मीडिया के पास पहुंचा तब पुलिस ने तत्परता दिखायी लेकिन दोनों आरोपी तब तक पुलिस की पहुंच से दूर चले गये थे.

अब पुलिस मामले को लेकर कह र‍ही है कि महिला से शिकायत लेकर कार्रवाई की जा रही है. टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

यह भी पढ़ें:सावधान! कहीं आपका बच्चा ब्लू व्हेल गेम में फंसा तो नहीं, रूरल क्षेत्र के बच्चे भी हैं चपेट में

क्या नजर आ रहा है सीसीटीवी में
मंदिर में रेप की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे में कैद हो गयी. जिसमें साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से मंदिर परिसर में मौजूद महिला को एक शख्स पीछे से आकर उठा लेता है और उसे अपने साथ ले जाता है. घटना के बाद दोनों आरोपी महिला के साथ फिर से परिसर में नजर आ रहे हैं. फिलहाल मंदिर प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola