RSS की भाजपा समेत 40 सहयोगी संगठनों की समन्वय बैठक आज से

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 40 सहयोगी संगठनों की आज से समन्वय बैठक बुलायी है. इसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कुछ प्रमुख नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है. इस बैठक में इन संगठनों के कामकाज की समीक्षा होगी और विभिन्न संगठन केरल, चीन और राम मंदिर जैसे विषयों पर चर्चा […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 40 सहयोगी संगठनों की आज से समन्वय बैठक बुलायी है. इसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कुछ प्रमुख नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है. इस बैठक में इन संगठनों के कामकाज की समीक्षा होगी और विभिन्न संगठन केरल, चीन और राम मंदिर जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे.
वृंदावन के केशवधाम में होनेवाली इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के अलावा दत्तात्रेय हसबोले, कृष्ण गोपाल, विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया भी हिस्सा लेंगे. बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के भी हिस्सा लेने की संभावना है. संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि यह संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों की समन्वय बैठक है, लेकिन इसमें कोई निर्णय किया जा सकता है. इसमें विभिन्न संगठनों के कामकाज पर चर्चा होगी और समीक्षा की जायेगी. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संगठन मंत्री रामलाल हिस्सा लेंगे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह तीन दिवसीय बैठक एक सितंबर से होगी, जिसमें मौजूदा राजनीतिक व सामाजिक स्थितियों की समीक्षा की जायेगी. यह पूछे जाने पर कि बैठक में क्या-क्या मुद्दे होंगे, संघ के पदाधिकारी ने कहा कि इस बैठक में इन बातों पर चर्चा होगी कि इन संगठनों ने वर्ष भर क्या काम किया, पिछले वर्ष जो लक्ष्य दिया गया था, उसमें कितना कार्य पूरा हुआ और उन्हें क्या परेशानियां पेश आयीं. ऐसे में केरल में संघ कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी हत्या की घटनाएं निश्चित तौर पर उठेंगी. उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्वदेशी जागरण मंच चीन से जुड़े विषयों को उठा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने देश में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का कार्यक्रम आयोजित किया था.
यह पूछे जाने पर कि क्या राम मंदिर के विषय पर चर्चा होगी, उन्होंने कहा कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद भी हिस्सा ले रही है, ऐसे में वे राम मंदिर के विषय पर अपनी बात रख सकते हैं. इस बैठक में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाये जाने के बाद हरियाणा में हुई हिंसा से जुड़े घटनाक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है. बैठक में सेवा भारती, बनवासी सेवा आश्रम, विहिप, एबीवीपी, किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ जैसे संगठन हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




