Kanpur News: सेमी फाइनल मुकाबले में आज कानपुर देहात के सामने होगी औरैया पुलिस, जानें किसमें कितना दम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2021 6:53 AM

विज्ञापन

गुरुवार को डीएवी मैदान में ललितपुर और कानपुर देहात की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन

Kanpur News: 21वीं कानपुर जोनल अंतर्राज्यीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने औरैया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. अगला मुकाबला ललितपुर और कानपुर देहात के विजेता टीम से खिताब के लिए होगा.

कानपुर के आगे नहीं टिक सकी औरेया टीम 

बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 180 रन बनाए. टीम को डीसीपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने ठोस शुरुआत दी वहीं, उनके बाद आए डीसीपी संजीव त्यागी ने 41 और प्रमोद यादव ने 79 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया.

फाइनल में कानपुर ने बनाई जगह

लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम 17वें ओवर में महज 94 रनों पर आल आउट हो गई. गेंदबाजी में कानपुर की ओर से संजीव त्यागी और राहुल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जिसकी चलते कानपुर की टीम 86 रनों की बड़ी जीत के साथ प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जगह बना ली.

ललितपुर और कानपुर देहात के बीच सेमीफाइनल

प्रतियोगिता में इसके बाद खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ललितपुर की टीम ने झांसी को हराया. पहले खेलते हुए ललितपुर की टीम ने 145 रन बनाए. स्कोर का पीछा करने उतरी झांसी की टीम 69 रनों पर ही सिमट गई. वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कानपुर देहात की टीम ने कन्नौज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. कन्नौज की टीम 53 रन बनाकर आल-आउट हो गई गुरुवार को डीएवी मैदान में ललितपुर और कानपुर देहात की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola