फतेहपुर में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को चारपाई से बांधकर दिया बिजली का झटका

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्विर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पत्नी ने अपने पति को डंडों से पीटा और फिर चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगा दिया. पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घायल पति को बचाया.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला पर अपने पति की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है. आरोप है कि महिला ने पहले पति के सिर पर डंडे से कई वार किए, फिर उसे चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगा दिया. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर घायल को बचाया और अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसदेपुर गांव निवासी 40 वर्षीय संजीव कैटरिंग का काम करते हैं. रविवार को वह गांव में आयोजित एक मुंडन समारोह में खाना बनाने गए थे. देर रात करीब 12 बजे घर लौटने पर किसी बात को लेकर उनकी पत्नी रन्नो से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रन्नो ने डंडे से संजीव के सिर पर लगातार कई वार कर दिए. आरोप है कि इसके बाद उसने घायल संजीव को रस्सी से चारपाई में बांध दिया और बिजली का तार उनके पैर में लगाकर करंट देने लगी.

पड़ोसियों ने तोड़ दिया दरवाजा

संजीव की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था. ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो संजीव चारपाई से बंधे मिले. उनके पैर में बिजली का तार लिपटा हुआ था और सिर से काफी खून बह रहा था. ग्रामीणों ने तुरंत बिजली का कनेक्शन हटाया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया.

पति-पत्नी में पहले भी होता था विवाद

परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता रहता था. हालांकि, रविवार रात झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें संजीव चारपाई से बंधे दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

- खुशबू कुमारी की रिपोर्ट

Must Read- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कोषाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola