5 अगस्त को CM योगी ने क्यों बताया इतिहास का 'स्वर्णिम दिवस', जानिए अनुच्छेद 370 की वर्षगांठ पर उनका बयान

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की वर्षगांठ पर इसे 'स्वर्णिम दिवस' बताया. उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिया.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की वर्षगांठ पर सोशल मीडिया मंच X पर संदेश जारी किया. उन्होंने 5 अगस्त, 2019 को भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का "स्वर्णिम दिवस" बताते हुए इस फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और संकल्प को दिया.

विज्ञापन

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संदेश में कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ 'एक विधान-एक निशान-एक प्रधान' के स्वप्न और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को ऐतिहासिक सिद्धि मिली. उन्होंने कहा कि यह फैसला देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम था.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस राष्ट्रनिष्ठ स्वप्न की पूर्णता है, जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के चरणों में समर्पित कर दिया. उन्होंने इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी के योगदान को भी याद किया.

जम्मू-कश्मीर में बदलाव का किया दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में दावा किया कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने आतंकवाद से शांति, अलगाववाद से एकात्मता और अस्थिरता से विकास की दिशा में ऐतिहासिक यात्रा तय की है. उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर नए भारत की आकांक्षाओं, प्रगति और समृद्धि का सशक्त प्रतीक बन चुका है. साथ ही उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार और अभिनंदन भी व्यक्त किया.

Must Read- घर में अकेली थीं सेना के मेजर की मां, बंद कमरे में पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola