घर में अकेली थीं सेना के मेजर की मां, बंद कमरे में पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: लखनऊ के जानकीपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सहायक की पत्नी अपने ही घर के एक बंद कमरे में मृत पाई गईं. घर लौटने पर पति को इसका पता चला.

विज्ञापन

UP Crime News: लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-8 में मंगलवार शाम स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सहायक अनिल त्रिपाठी की पत्नी आशा त्रिपाठी (47) घर के एक कमरे में मृत मिलीं. घटना की जानकारी उस समय हुई जब अनिल त्रिपाठी सीतापुर से ड्यूटी कर घर लौटे. सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

घर लौटने पर सामने आई घटना

जानकारी के अनुसार, जानकीपुरम सेक्टर-8 स्थित 8/141 में रहने वाले अनिल त्रिपाठी सीतापुर के महिला चिकित्सालय में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं. मंगलवार को वह रोज की तरह ड्यूटी के बाद शाम करीब चार बजे घर पहुंचे. मुख्य गेट खुला था, लेकिन एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर उनकी पत्नी आशा त्रिपाठी (47) साड़ी के सहारे पंखे से लटकी मिलीं. इसके बाद उन्हें नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई.

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने कमरे और आसपास के स्थान का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों के अनुसार, मौके से किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

परिजनों के अनुसार, दंपती के दो बेटे हैं. बड़े बेटे डॉ. आश्निल त्रिपाठी भारतीय सेना में मेजर के पद पर ग्वालियर में तैनात हैं, जबकि छोटे बेटे डॉ. अस्मित त्रिपाठी गाजियाबाद के रमा मेडिकल कॉलेज से जुड़े हैं. घटना की सूचना दोनों बेटों और अन्य परिजनों को दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- अरबों की दौलत के सपने लिखने वाली गरिमा निकली ठगी की मास्टरमाइंड, 1.67 करोड़ के खेल का खुलासा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola