Army : सेना में नौकरी के नाम पर आर्मी एरिया में उत्तराखंड के युवकों से 11 लाख की ठगी, SSP के आदेश पर FIR
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2023 7:44 PM
बरेली आर्मी एरिया में उत्तराखंड के चार युवकों से नौकरी के नाम पर 11 लाख रूपये की ठगी की गई है.आरोपियों ने युवकों को भारतीय सेना में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था.पीड़ित युवकों ने एसएसपी से मुलाकात कर ठगी की शिकायत की.इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली आर्मी एरिया (सैन्य क्षेत्र) में उत्तराखंड के चार युवकों से नौकरी के नाम पर 11 लाख रूपये की ठगी की गई है.आरोपियों ने युवकों को भारतीय सेना में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था.पीड़ित युवकों ने एसएसपी से मुलाकात कर ठगी की शिकायत की.इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी विशाल देव, सौरभ देव, मनीष सिंह और सोहन बिष्ट ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले मेडिकल के लिए कैंट के मिलिट्री अस्पताल आए थे.पीड़ित विशाल देव को अस्पताल के पास उत्तराखंड के सितारगंज निवासी विक्की मंडल मिल गया.आरोपी विक्की मंडल ने 1.50 लाख रुपये देने पर सेना की नौकरी के मेडिकल परीक्षण में पास कराने की बात कही.इससे विशाल आरोपी के झांसे में आ गया, और उसने होटल में विक्की को रुपये दे दिए.मेडिकल में विक्की पास हो गया.इससे विशाल को विक्की पर भरोसा हो गया था.मगर, यह भर्ती अचानक रद्द हो गई.
यह भर्ती रद्द होने के कुछ महीने बाद विक्की ने उत्तराखंड के रुद्रपुर बुलाया, और बोला. मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में भर्ती करा दूंगा. बोला, दोस्तों को भी ले आओ. हर व्यक्ति से 5 लाख रुपये की मांग की. विशाल ने सोहन,और सौरभ को कैंट बीआई बाजार लाकर विक्की से मिलवाया. तीनों से विक्की ने 4.50 लाख रुपये ले लिए. इसके बाद तीन लाख रुपये और लिए.इन्हीं लोगों के माध्यम से मनीष को बुलाकर दो लाख रुपये उससे लिए. इसके बाद विक्की ने आनंद सिंह से मुलाकात कराई, और कई लोगों के खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए. विक्की ने अधिकारी का एक्सीडेंट होने की बात कहकर टाल दिया.मगर, पीड़ित युवकों ने बरेली एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से ऑफिस में मुलाकात की.उनको पूरी बात बताई.इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में आरोपी विक्की मंडल, आनंद सिंह और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.एसएसपी ने बताया कि उत्तराखंड के युवकों ने सेना में नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत की थी.उनकी शिकायत पर कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










