सपा के दागी नेता जेल बैठे-बैठे कर दिया कांड, महिलाओं ने थाने का घेराव कर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति

गायत्री प्रजापति

UP News: लखनऊ में ज़मीन विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके करीबियों पर ज़मीन कब्जाने का आरोप लगा है. समाधान दिवस पर थाने पहुंची महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जमीन विवाद का मामला सामने आया है. सुशांत सिटी थाना क्षेत्र में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके करीबियों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है. शनिवार को समाधान दिवस के दौरान कई महिलाओं ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.  

पूर्व मंत्री और करीबी पर लगाए कब्जे के आरोप  

प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली छाया देवी ने आरोप लगाया कि विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनकी करीबी बताई जा रही गुड्डा देवी जेल में हैं. उन्हें गुड्डा देवी को गायत्री प्रजापति का सहयोगी बताकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.  

शहीद पथ के पास जमीन को लेकर विवाद  

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात शहीद पथ के पास स्थित विवादित जमीन पर छाया देवी निर्माण कार्य करा रही थीं. इसकी जानकारी मिलने पर गुड्डा देवी ने पुलिस को शिकायत दी. शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों के साथ शनिवार को समाधान दिवस पर सुशांत सिटी थाने बुलाया.  

सुनवाई के दौरान महिलाओं ने किया प्रदर्शन  

समाधान दिवस पर सुनवाई के दौरान छाया देवी कई महिलाओं के साथ थाने पहुंचीं और प्रदर्शन शुरू कर दिया. महिलाओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की.  

राजस्व विभाग करेगा जमीन विवाद की जांच  

प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी. पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच राजस्व विभाग से कराई जाएगी. पुलिस के आश्वासन के बाद महिलाओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जमीन के मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं.

Input: Lucky Kumari

Read Also: 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर केसी राय पर शिकंजा


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola