Anant Ambani Video : अनंत अंबानी ने संगम में कितनी बार लगाई डुबकी? देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Feb 2025 8:24 AM

विज्ञापन
Anant Ambani
मुकेश अंबानी (दाएं) अनंत अंबानी (बाएं)

Anant Ambani Video : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के संगम स्नान का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Anant Ambani Video : ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे संगम में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि वे संगम में डुबकी लगा रहे हैं. स्नान करते वक्त उनका हाथ बगल में खड़े लोग पकड़े नजर आए. मुकेश के साथ उनके बेटे अनंत और आकाश अंबानी के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी संगम में स्नान किया. अंबानी परिवार के साथ निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि भी संगम में मौजूद थे. उन्होंने स्नान के धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराए. देखें वीडियो

मुकेश अंबानी ने स्नान के बाद संगम में दुग्धाभिषेक भी किया. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य साथ में मौजूद थे. अंबानी परिवार अरैल स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प भी गया. परमार्थ निकेतन के मुताबिक, मंगलवार को परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में अंबानी परिवार का आगमन हुआ, जहां कोकिला बेन अंबानी, मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट अंबानी और पूरे अंबानी परिवार का अभिनंदन किया गया.

अंबानी परिवार ने गिफ्ट दिये

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि इस अवसर पर अंबानी परिवार ने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में नगर निगम के स्वच्छताग्रही भाई-बहनों और नाविकों को अंगवस्त्र, मिठाईयां, फल, स्वच्छता किट और अन्य गिफ्ट दिये. अंबानी परिवार ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व शान्ति यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए विश्व में शांति और कल्याण की कामना की.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola