UP Election 2022: ईवीएम 1 महीने के लिए स्ट्रोंग रूम में सील, ऐसी है सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूपी के अलीगढ़ में बीते 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान हुआ. जिसके बाद ईवीएम, वीवीपैट को धनीपुर मंडी के स्ट्रांग रूम में संपूर्ण सुरक्षा के मध्य रखवा दी गईं है.

विज्ञापन

Aligarh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान हुआ. जिसके उपरांत ईवीएम, वीवीपैट को धनीपुर मंडी के स्ट्रांग रूम में संपूर्ण सुरक्षा के मध्य रखवा दी गईं है.

विज्ञापन

1 महीने के लिए ईवीएम सील

अलीगढ़ में मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी रात्रि में ही धनीपुर मंडी के स्ट्रोंग रूम स्थल पहुंचे. ईवीएम, वीवीपैट, सीयू को जमा कराया. पार्टी प्रत्याशियों और अधिकारियों की देखरेख में ईवीएम को स्ट्रोंग रूम में एक माह यानि 10 मार्च मतगणना तक के लिए सील कर दिया गया.

ईवीएम सुरक्षा में जोनल- मजिस्ट्रेट तैनात

मतगणना स्थल पर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई शील्ड ईवीएम वीवीपैट की चक्रवार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए मतगणना कार्य की समाप्ति तक जोनल एवं मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों की तैनाती की गई है. 7 जोनल मजिस्ट्रेट, शिफ्टवार तीन शिफ्ट में 42 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही 14 मजिस्ट्रेट आरक्षित भी रखे गए हैं.

Also Read: यूपी में हम फिर भगवा लहराएंगे, संतों की नगरी को बाबा जी चलाएंगे, बरेली में भाजपा के मंचों की गूंज
अलीगढ़ डीएम ने किया स्ट्रोंग रूम का निरीक्षण

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने धनीपुर मंडी में बनाए गए ईवीएम वीवीपट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने ईवीएम के लिए 24 घंटे तैनात सुरक्षाबलों के ठहरने के भी बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए. पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों, अर्द्धसैनिक बलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए.

Also Read: योगी आदित्यनाथ ने पिछले 5 सालों में गरीब का किया कल्याण, जनता दिल खोलकर करेगी मतदान- अनुराग ठाकुर

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola