‘लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं’... डॉक्टरों की ड्यूटी से गैरहाजिरी पर डिप्टी सीएम सख्त, 26 बर्खास्त, 9 पर विभागीय कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर 26 डॉक्टरों पर कार्रवाई

UP Government Hospital: उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की गैरहाजिरी और लापरवाही पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर 26 सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है, वहीं 9 अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. यह कार्रवाई प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात डॉक्टरों पर हुई है.

विज्ञापन

UP Government Hospital: उत्तर प्रदेश में तैनाती स्थल पर लगातार ड्यूटी से गायब रहने और चिकित्सीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 26 सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है. वहीं, 9 डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. कार्रवाई की जद में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात डॉक्टर शामिल हैं.

विज्ञापन

लंबे समय से मिल रही थी गैरहाजिरी की शिकायत

जिन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनके तैनाती स्थल से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसके बाद विभागीय स्तर पर इन शिकायतों की जांच कराई गई. जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के आधार पर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. शासन की इस कार्रवाई में अलग-अलग जिलों में तैनात डॉक्टर शामिल हैं.

26 डॉक्टरों को किया गया बर्खास्त

बर्खास्त किए गए डॉक्टरों में फिरोजाबाद के कायमगंज सीएचसी के डॉ. स्वदेश कुमार, अलीगढ़ के डॉ. वीरेंद्र सिंह, गाजीपुर के स्त्री रोग विभाग की डॉ. स्वाती विश्वकर्मा, हरदोई के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश यादव, महोबा के ईएनटी सर्जन डॉ. ईशान दीक्षित, बुलंदशहर की डॉ. स्वाती आनंद और लखनऊ सिविल हॉस्पिटल के डॉ. मनोज कुमार चौरसिया शामिल हैं. इसके अलावा हरदोई के बावन पीएचसी के डॉ. मो. उताउर रहमान, भटपुर पीएचसी के डॉ. मनीष खन्ना, बलरामपुर के डॉ. अक्षय लेले, मथुरा के गोवर्धन सीएचसी के जनरल सर्जन डॉ. राकेश फौजदार, मीरजापुर के जनरल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार जायसवाल, झांसी के बबीना सीएचसी की डॉ. निशा बुंदेला और गाजीपुर के डॉ. अचल सिंह पर भी बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई है.

कई जिलों के डॉक्टर भी बर्खास्त

बरेली के डॉ. शशांक वर्मा, गोरखपुर के ब्रह्मपुर पीएचसी के डॉ. विशाल कुमार सिंह, सहारनपुर के गंगोह सीएचसी के डॉ. इन्द्रजीत सिंह, मुरादाबाद के डॉ. मोहम्मद शबाब खान, चंदौली के डॉ. राजेश कुमार सिंह, मुरादाबाद के डॉ. मुजफ्फर अली, मैनपुरी के डॉ. कृष्ण मुरारी द्विवेदी, मुरादाबाद के डॉ. फरयाद हुसैन, मऊ के डॉ. तनवीर फरीदी, सुलतानपुर के लोकनाथपुर पीएचसी के डॉ. आशुतोष शुक्ला, अमनाईकपुर पीएचसी के डॉ. सुशील कुमार खरवार और मुजफ्फरनगर के डॉ. कुंवर विक्रांत को भी बर्खास्त किया गया है.

नौ डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

विभाग ने नौ डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं. इनमें इटावा के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव, रामपुर के डॉ. केके चहल, मेरठ की डॉ. संगीता चोपड़ा, बदायूं के कादरचौक सीएचसी के डॉ. अवधेश राठौर, भदोही के डॉ. संतोष चक, बलरामपुर के डॉ. सुमित कुमार, भदोही के डॉ. धीरज प्रकाश, गौतमबुद्ध नगर के अरविन्द मलिक और डॉ. असद शामिल हैं.

एक साल में 40 से अधिक डॉक्टर सेवा से मुक्त

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से गैरहाजिर रहने और मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की समीक्षा के बाद 26 सरकारी डॉक्टरों को प्रांतीय चिकित्सा सेवा से बर्खास्त किया गया है. इनमें आधा दर्जन सर्जन के साथ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं. वहीं, इटावा, रामपुर, मेरठ, बदायूं, भदोही, बलरामपुर और गौतमबुद्धनगर में तैनात नौ डॉक्टरों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. पिछले एक वर्ष में लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले 40 से अधिक सरकारी डॉक्टरों को सेवा से मुक्त किया जा चुका है.

Must Read: UP-Bihar Train Alert: यूपी-बिहार की कई ट्रेनें प्रभावित, नौरचंडी-गोरखधाम समेत इन ट्रेनों के यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola