पूर्व कृषि मंत्री राजेंद्र सिंह के पौत्र के आशीर्वाद समारोह में जुटे गणमान्य अतिथि, वर-वधू को दी शुभकामनाएं

आशीर्वाद समारोह में अक्षत सिंह व प्रतिष्ठा की जोड़ी ने सभी का मन मोह लिया.
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व कृषि एवं सिंचाई मंत्री चौ. राजेंद्र सिंह के पुत्र चौ. दिलीप सिंह (चेयरमैन जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन) के श्रीराजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में कई गणमान्य लोग जुटे. दरअसल, चौ. दिलीप सिंह और मोनिका सिंह के पुत्र अक्षत सिंह और पुत्रवधू प्रतिष्ठा के विवाह के उपलक्ष्य में श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया.
आशीर्वाद समारोह में अक्षत सिंह और प्रतिष्ठा की जोड़ी ने सभी का मन मोह लिया. आशीर्वाद समारोह में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. अक्षत सिंह और प्रतिष्ठा की जोड़ी मंच पर छाई हुई थी. सर्वप्रथम अक्षत सिंह और प्रतिष्ठा को चौ. दिलीप सिंह और उनकी धर्मपत्नी मोनिका सिंह ने आशीर्वाद दिया.
आशीर्वाद समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अन्य जिले से गणमान्य व्यक्तियों ने नवदंपत्ति को शुभ आशीष प्रदान किया.आशीर्वाद समारोह में एमएलसी जयवीर सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अनिल पाराशर, विधायक राजकुमार सहयोगी, पूर्व एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय, पूर्व विधायक विवेक बंसल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवराज सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अनीता जैन, भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, अन्नू आजाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा विदेश विभाग क्षेत्रीय संयोजक राजेश भारद्वाज, पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री इंजीनियर राजीव शर्मा ने आशीर्वाद दिया.
(रिपोर्ट:- चमन शर्मा, अलीगढ़)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




