‘भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं…’ राहुल गांधी ने अलग अंदाज में अखिलेश को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

Akhilesh Yadav Birthday

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें राहुल गांधी, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. कार्यकर्ता जगह-जगह आयोजन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है.

विज्ञापन

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है. सपा चीफ के जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से कई आयोजन किए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी हैं.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने अलग अंदाज में दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि PDA की बुलंद आवाज भाई अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें. हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं.

सीएम और डिप्टी सीएम ने दी अखिलेश को बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!. अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी की बधाई स्वीकार की और जवाब में आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद लिख सीएम योगी को शुक्रिया कहा.

यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’ उन्होंने आगे लिखा कि भगवान प्रभु श्री राम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola