UP News: योगी सरकार ने मदरसों के लिए जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, जुमे के दिन ही रहेगा साप्ताहिक अवकाश

Updated at : 24 Dec 2022 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: योगी सरकार ने मदरसों के लिए जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, जुमे के दिन ही रहेगा साप्ताहिक अवकाश

UP Madarsa Holiday: उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों की छुट्टी का कैलेंडर आज जारी कर दिया है. यूपी सरकार ने मदरसों के अवकाश में कोई फेरबदल नहीं किया है. शुक्रवार के दिन ही मदरसों में साप्ताहिक अवकाश होगा. मदरसों के लिए जारी कैलेंडर में अगले साल कुल 75 दिन की छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

UP Madarsa Holiday: उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों की छुट्टी का कैलेंडर आज जारी कर दिया है. यूपी सरकार ने मदरसों के अवकाश में कोई फेरबदल नहीं किया है. जुम्मे यानी शुक्रवार के दिन ही मदरसों में साप्ताहिक अवकाश होगा. मदरसों के लिए जारी कैलेंडर में अगले साल कुल 75 दिन की छुट्टी रहेगी.

2023 में कितने दिन बंद रहेंगे मदरसे

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने साल 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. योगी सरकार ने सप्ताहिक छुट्टियों में कोई भी फेरबदल नहीं किया है. मदरसों के साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को होगा. अगले साल मदरसों कुल 75  बंद रहेंगे. वार्षिक अवकाश रमजान और ईद-उल-फित्र मिलाकर कुल 36 दिन का होगा.  मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन डॉ.इफ्तिखार जावेद ने बताया कि सभी अध्यापकों व कर्मचारियों के लिए उपरोक्त अवकाश के लिए 14 दिनों का आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा. जिसमें प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य 2-2 यानी कुल 4 दिन का अवकाश ले सकते हैं.

राष्ट्रीय पर्वों पर शिक्षण कार्य रहेगा स्थगित

बता दें, शिक्षा परिषद चेयरमैन डॉ.इफ्तिखार जावेद ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा. लेकिन सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राएं को मदरसे में आकर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे.

Also Read: UP News: मदरसों में अब रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, बोर्ड ने शुक्रवार की छुट्टी पर लगाई रोक

गौरतलब है कि हाल ही में एक खबर आई थी कि यूपी सरकार मदरसों की साप्ताहिक अवकाश को बदलने की विचार कर रही है.जिसमें बताया गया था कि शनिवार की जगह अब मदरसों में रविवार को छुट्टियों रहेगी. लेकिन जारी कैलेंडर ने सभी कयासों पर विराम लग गया. अब उत्तर प्रदेश में शुक्रवार के दिन ही मदरसों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola