Lucknow Levana Hotel अग्निकांड का जिम्मेदार कौन, जांच के लिए टीम गठित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूपी की राजधानी लखनऊ के लग्‍जरी होटल लेवाना में आग लग गई. आग में कई लोगों के झुलसने और 4 लोगों की मौत की सूचना है. इनमें से एक पुरुष और एक महिला को अस्‍पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित किया गया. जबकि दो अन्‍य लोगों के शव एक कमरे में पाए गए. आग से झुलसे 8 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया हैै.

विज्ञापन

Lucknow News: यह होटल हजरतगंज इलाके में हैं.आग लगने के बाद धुएं के गुब्‍बार के बीच कई लोग घंटों होटल में फंसे रहे. मौके पर पहुंचे फायर ब्र‍िगेड ने लोगों को होटल से बाहर निकालने और आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्‍कत की. होटल के कमरों की खिड़कियों के शीशों को तोड़कर लोगों को निकाला गया. आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी. बताया जा रहा है कि जिस फ्लोर पर आग लगी उस पर 30 कमरे हैं. उनमें से 18 रूम बुक थे. हादसे के वक्‍त वहां 40 से 45 लोग रहे होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola