Viral Video: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सीट को लेकर बच्चों की तरह भिड़ते दिखे पूर्व मंत्री और दानिश अंसारी

Updated at : 27 Jan 2023 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सीट को लेकर बच्चों की तरह भिड़ते दिखे पूर्व मंत्री और दानिश अंसारी

लखनऊ विधानसभा प्रांगण के मंच पर उपमुख्यमंत्री के बगल में बैठने को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने मौजूदा मंत्री दानिश आजाद अंसारी को अगली सीट पर बैठने का इशारा कर दिया, जबकि दानिश पहले से अपनी सीट पर मौजूद थे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 26 जनवरी के दिन दो मंत्रियों के बीच कुर्सी को लेकर विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला उस वक्त है, जब गणतंत्र दिवस परेड की सलामी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधानसभा प्रांगण के मंच पर उपमुख्यमंत्री के बगल में बैठने को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने मौजूदा मंत्री दानिश आजाद अंसारी को अगली सीट पर बैठने का इशारा कर दिया, जबकि दानिश पहले से अपनी सीट पर मौजूद थे. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

मंत्री दानिश आजाद अंसारी को सीट से हटाते दिखे पूर्व मंत्री

दरअसल, वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, लखनऊ के विधानभवन में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जहां मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा एक साथ आते हुए देखे जा सकते हैं. वहीं इस बीच दूसरी ओर से मौजूदा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी मंच पर पहुंच जाते हैं. दानिस, सीएम योगी और डिप्टी सीएम के आने से पहले ही अपनी सीट पर पहुंच जाते हैं, जबकि दूसरी ओर से आ रहे पूर्व मंत्री अचानक से उनकी सीट पर पहुंच जाते हैं, और आगे वाली सीट पर बैठने के लिए बोलते नजर आते हैं.

Also Read: UP Breaking News Live: आगरा में मकान ढहने के मामले बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मालिक और बिल्डर को किया गिरफ्तार दोनों नेताओं ने कहा- कंफ्यूजन के चलते ऐसा हुआ

बता दें कि, दानिश अंसारी पसमंदा मुस्लिम समाज से आते हैं. इस बार पूर्व मंत्री मोहसीन रजा मंत्री की जगह दानिश आजाद अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की कमान सौंपी गई है. हालांकि, वीडियो को लेकर दोनों नेताओं ने बताया कि कंफ्यूजन के चलते ऐसा हुआ है. पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने मीडिया को बताया कि, वे डिप्टी सीएम से बात करते हुए आ रहे थे, जिसके कारण वे उन्हीं के पास बैठ गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola