Lucknow News : लखनऊ में दीवार बनी काल, 9 की मौत 2 घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बीच एक दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है. दो लोग इसमें घायल हैं. प्रशासन के अनुसार मारे गए लोग दिलकुशा के आर्मी इलाके में क्वार्टर्स के निर्माण के लिए लखनऊ आए थे. दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था
विज्ञापन
Lucknow News : दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर दिलकूुशा के इस इलाके में अवैध ढंग से रह रहे थे. वही मजदूर इस हादसे के शिकार हुए हैं. मारे गए लोगों ने तीन बच्चे भी शामिल हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें